{"_id":"5dc707338ebc3e5aee458cba","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3834639193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व में दर्ज कराई गई एफआईआर में समझौता न करने पर आरोपी व उसके परिवारवालों ने दुष्कर्म पीड़िता को कॉल कर जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि सुलह न करने पर उसकी हत्या कराने की बात की गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इसमें आरोपी व उसके परिजन से खुद की जान को खतरा बताया है।
कोतवाली पुलिस ने राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिबाला भारती के आदेश पर एक युवती की ओर से छह नवंबर को बरेली पुलिस लाइन के निवासी पवन कुमार तोमर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस बीच शनिवार शाम को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने एक और तहरीर दी है। उसका कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के अब आरोपी पक्ष उसको धमका रहा है। शनिवार पूर्वान्ह आरोपी, उसका ससुर समेत कुछ लोग उनके एक रिश्तेदार के घर पहुंच गए। वहां से फोन कर पीड़िता से सुलह का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर हत्या कराने की धमकी दी गई। यह भी बताया कि इसकी कॉल रिकार्डिंग उसके पास है। अब धमकी मिलने के बाद पीड़िता ने खुद की जान को खतरा जताया है। इसमें सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि उसकी मुलाकात कोतवाल से नहीं हो सकी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी का कहना है कि मुझे अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। कार्यालय में तहरीर को लेकर पता किया जाएगा। अगर कोई तहरीर युवती दे गई है, तो मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।