फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in hajara pilibhit

हरिपुर जंगल में जानवरों से ज्यादा बदमाशों का खतरा, फिर लूटपाट

Tue, 10 Dec 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime in hajara pilibhit
हजारा (पूरनपुर/ पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व का हरिपुर रेंज जंगल बदमाशों की शरण स्थली बन चुका है। इधर से गुजरने वाले राहगीरों को जानवरों से अधिक बदमाशों का खतरा है। लगातार घटनाएं सामने आने के बाद भी पुलिस ने अबतक सख्त कदम नहीं उठाए। चार दिन पहले माधोटांडा थाना के गांव डगा निवासी महमूद और उसके चार साथियों से मारपीट कर बदमाश 22 हजार रुपये लूट ले गए थे। इसको पुलिस दबा गई और अब एक बार फिर असलहाधारी बदमाशों ने एक-एक कर पांच राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट की। एक राहगीर ने बदमाशों के इशारे पर बाइक नहीं रोकी तो उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग कर जंगल में बदमाशों को तलाशा, लेकिन असफल रही। अब तहरीर न मिलने की बात कहकर कार्रवाई टाली जा रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे धनाराघाट-परनपुर रोड पर हरिपुर रेंज के जंगल के पास हुई। चंदिया हजारा गांव निवासी वन विभाग के वॉचर गौतम बाइक से जंगल की गश्त को जा रहे थे। चंदिया हजारा वन चौकी से 50 मीटर दूर पहुंचते ही जंगल से निकले 10 असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। सभी बदमाश अपने चेहरा कपड़े से ढके हुए थे। बदमाश वॉचर को जंगल के अंदर ले गए और बंधक बनाकर 500 रुपये लूट लिए और पिटाई की। इसके बाद एक बदमाश वॉचर के पास रहा। लखीमपुर खीरी के कृष्णा नगर गांव निवासी ट्रक चालक सुबेग सिंह और उसी गांव के बाइक सवार शिवमंगल को बदमाशों ने रोका। बदमाश सड़क के बीच खड़े थे। जैसे ही ट्रक चालक और बाइक सवार आगे बढ़े बदमाश उनको भी पकड़कर जंगल में ले गए। इन दोनों से बदमाशों ने नौ हजार रुपये लूट लिए। गमछे से दोनों को बांध दिया। इसके बाद बाइक सवार न्यूरिया कॉलोनी के प्रेम सरकार और उसके भाई पवन सरकार को इसी तरह से मारपीट कर छह हजार रुपये, मोबाइल लूटा, फिर बंधक बनाया। इस बीच सिद्धनगर समिति के सचिव अनिलेश कटियार बाइक से आ रहे थे। उन्होंने बदमाशों द्वारा बंधक बनाए गए एक युवक से की जा रही मारपीट देखी तो वह बाइक मोड़ने लगे। इस पर बदमाशों ने उन पर भी हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरनपुर कचहरी जा रहे वकील हरसोवरन, गांव भुरजनिया के काबुल सिंह, नहेरूनगर निवासी रविंद ने भी बदमाशों की आहट पर बाइक मोड़ ली। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को चंदिया हजारा चौकी जाकर सूचना दी। उधर, बदमाश भी खतरा भांपकर जंगल की तरफ निकल गए। शोर पर एकत्र ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए राहगीरों को छुड़ाया। हजारा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। इसके बाद जंगल में कांबिंग कर बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। फिर पुलिस मामले को दबाने में जुट गई।
विज्ञापन

हरीपुर जंगल में बदमाशों द्वारा लूटपाट की सूचना पर पुलिस गई थी। जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन कोई मिल नहीं सका। दो लोगों ने लूट की मौखिक शिकायत की थी, लेकिन तहरीर नहीं दी। जंगल में कांबिंग कराई जा रही है। - सुनील कुमार, थानाध्यक्ष हजारा
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा में लूटपाट की घटना संज्ञान में आई है। इसको लेकर थाना पुलिस को सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed