फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in bisalpur pilibhit

ग्रामीणों ने घेरा तो पशु लदी स्कार्पियो छोड़ भागे तस्कर

Wed, 22 Jan 2020 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
crime in bisalpur pilibhit
बीसलपुर(पीलीभीत)। गोवंशीय पशु लदी तस्करों की स्कार्पियो को शक होने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। मगर तस्करों ने स्पीड बढ़ा दी। ग्रामीणों के पीछा करने पर तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। कार में एक मृत और चार जीवित पशु मिले। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे की है। बीसलपुर-खुदागंज मार्ग पर ग्रामीण टहलने निकले थे। रसायाखानपुर गांव की ओर से एक स्कार्पियो आती दिखी। चूंकि इस रोड पर तस्करों के वाहन गुजरते रहते हैं, इसलिए ग्रामीणों को स्कार्पियो में गोवंशीय पशु होने का शक हुआ। चालक को स्कार्पियो रोकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय स्पीड तेज कर दी। ग्रामीणों ने भी पीछा किया, फिर तस्कर पकड़े जाने के डर से कुछ ही दूरी पर वाहन छोड़कर भाग गए। आसपास के इलाके में ग्रामीणों ने तस्करों को तलाशा, कोई मिल नहीं सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। चेक करने पर स्कार्पियो में एक मृत और चार जिंदा पशु निकले। जिंदा पशुओं को नगर पालिका के पशु संरक्षण गृह भेज दिया गया, जबकि मृत पशु को पोस्टमार्टम कराकर दफन कराया गया। स्कार्पियो कब्जे में लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि छानबीन चल रही है। कार मालिक और तस्करों का पता लगाया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..तो शाहजहांपुर के तस्कर अभी भी सक्रिय
तहसील क्षेत्र में गोहत्या और पशु तस्करी लंबे समय से हो रही है। कोतवाली के अलावा बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पशु तस्कर अधिक सक्रिय रहते हैं। इसमें शाहजहांपुर का रबिया गैंग शातिर माना जाता है। गैंग के कई सदस्य पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी गैंग लीडर रबिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। दो साल में उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में गोहत्या निवारण अधिनियम के तमाम मामले दर्ज किए गए। धरपकड़ को लेकर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। उसकी लोकेशन का भी पुलिस पता नहीं कर पाती। उसके कितने सदस्य क्षेत्र में सक्रिय हैं, इसकी भी कोई सटीक जानकारी पुलिस को नहीं है। तस्करी के मामले में भी पुलिस को शाहजहांपुर के तस्करों का शक है। कयास लगाए जा रहे है कि शाहजहांपुर से पशुओं को तस्करी के लिए बरेली की तरफ ले जाया जा रहा होगा। फिलहाल छानबीन भी कर रहे हैं, मगर अभी कोई खास क्लू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं से लदी एक कार मिली है। उसको कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। शाहजहांपुर के तस्करों को लेकर भी सुरागरसी की जा रही है। तस्करों को जल्द गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाएगा। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed