{"_id":"5dc015928ebc3e93a334550d","slug":"crime-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly382682323","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजयपाल हत्याकांड में प्रयुक्त रायफलों के लाइसेंस होगें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजयपाल हत्याकांड में प्रयुक्त रायफलों के लाइसेंस होगें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर(पीलीभीत)। पुलिस ने गांव जमुनिया महुआ के अजयपाल हत्याकांड में प्रयुक्त तीनों रायफलों का लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट एसपी के माध्यम से डीएम को भेज दी है। हमलावरों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। दिवाली पर दीया जलाने के विवाद में हमलावरों ने लाइसेंसी असलहों से अजयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ में दीपावली पर पड़ोसी की दीवार पर दिया रखने के विवाद पर गोलीकांड हो गया था, जिसमें गांव के ही अजयपाल की मौत हो गई थी। अजयपाल के रिश्तेदार परमेश्वरी दयाल और राजेश गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के तहेरे भाई महेंद्रपाल ने पुलिस में गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि गोलीकांड में आरोपी पक्ष के डालचंद्र, रामलखन और उमाचरन की लाइसेंसी रायफलों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों में से भीमसेन, नरेंद्र और उमाचरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उमाचरन की लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली है। डालचंद्र और रामलखन अभी फरार हैं। कोतवाल शहरोज अनवर ने बताया कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर आरोपी रामलखन, उमाचरन और डालचंद्र की रायफलों के लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति की गई है।