फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

प्रेमिका के पति ने पीटा तो प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
crimc
बीसलपुर। प्रेमिका के बुलाने पर गेेहूं की कटाई कराने गए प्रेमी युवक को उसके पति ने पीट दिया। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित विनायक विहार कॉलोनी के रहने वाले रामगोपाल सैनी ने बताया कि उनके 35 वर्षीय पुत्र सुनील की पत्नी की सात साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी के परिवार वालों की ओर से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, इसमें वह चार साल तक जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद सुनील का बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से प्रेम प्रसंग हो गया। वह अपना अधिकांश समय प्रेमिका के गांव में ही गुजारता था। बृहस्पतिवार सुबह प्रेमिका ने अपने गेहूं कटवाने के लिए सुनील को खेत में बुलाया। सुनील प्रेमिका के खेत पर गेहूं कटाने में उसकी मदद करने चला गया। गेहूं की कटाई करते वक्त अचानक प्रेमिका का पति पहुंच गया। वह पत्नी के प्रेमी से झगड़ने लगा। प्रेमिका के पति ने सुनील की पिटाई कर दी। सुनील उस समय वहां से चला गया और फिर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमिका उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। काफी देर तक प्रेमिका और मृतक के परिवार वालों के बीच कहासुनी होती रही। पुलिस ने इसे बमुश्किल शांत कराया। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि घटना बरखेड़ा क्षेत्र की है। आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed