{"_id":"5e4c2b1f8ebc3ef2b759c0de","slug":"crimc-pilibhit-news-bly396438826","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में हर्ष फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में हर्ष फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। द्वारचार के दौरान बरात में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई, कुछ दूरी पर खड़े दूसरे बराती की बाईं कोहनी में जाकर लगी। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद परिजन बरेली ले गए। गुस्साई भीड़ ने बंदूक तोड़ दी। पुलिस ने घायल के साले की तरफ से जानलेवा हमला करने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी महेंद्रपाल की बेटी की शादी सोमवार रात गांव के एक बरात घर में थी। फरीदपुर (बरेली) से बरात आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे गांव में बरात घूमने के बाद बरात घर पहुंची। बरात घर के गेट पर द्वारचार की रस्म अदा की जा रही थी। इस बीच नशे में बराती खुदागंज (शाहजहांपुर) के चिरचिरा गांव निवासी नत्थूलाल ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। गोली सीधे कुछ दूरी पर खड़े एक अन्य बराती दातागंज (बदायूं) वीरमपुर गांव निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार पुत्र मोहनलाल की बाईं कोहनी में लगी। इसके बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी नत्थूलाल बंदूक छोड़कर भाग गया। गुस्साई बरातियों की भीड़ ने बंदूक को जमीन पर मारकर तोड़ दिया। आनन-फानन में घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर परिजन उसको बेहतर इलाज के लिए अपने साथ बरेली ले गए। इधर, घायल के साले भुता (बरेली) के महमूदापुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, एसएसआई पूरनचंद, यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। बरातियों से घटना की जानकारी जुटा टूटी बंदूक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बरात घर के पास से ही आरोपी नत्थूलाल भी पकड़ा गया। देवेंद्र कुमार (घायल के साले) ने जानलेवा हमला करने की तहरीर पुलिस को दी। इसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।
दहशत का माहौल..खाना खाए बिना लौटी भीड़
बीसलपुर (पीलीभीत)। परिसया गांव में सोमवार रात हुई हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी के बीच बरात में दहशत का माहौल रहा। गोली चलने के बाद एक बराती के घायल होने से पुलिस सुरागरसी को काफी देर तक डटी रही। वहीं बरात में पहुंचे अधिकांश लोग बिना खाना खाए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
किसान महेंद्रपाल की बिटिया की शादी धूमधाम से की जा रही थी। इसको लेकर काफी सजावट की गई थी। लड़की और लड़का पक्ष के काफी लोग इकट्ठा थे। बरात गांव में घूमकर जब बरात घर के गेट पर पहुंची तो द्वारचार की रस्म देखने को सभी बाहर आकर इकट्ठा हो गए थे। नाज-गाना चल रहा था। किसी को ये अंदाजा नहीं था कि बराती नत्थूलाल (50) अचानक बंदूक से गोली चला देगा। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो पहले लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। जब सबकी नजर लहूलुहान विजय कुमार पर गई तो भगदड़ सी मच गई। गोली चलाने वाला बंदूक फेंककर भाग गया। उसको पकडने का कुछ लोगों ने प्रयास भी किया, मगर असफल रहे। इसके बाद गुस्सा फूटा तो बंदूक तोड़ दी गई। चूंकि मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा था तो पुलिस को पहुंचने में भी देर न लगी। बरात में आए तमाम लोगों ने पछड़े में पडने के बजाय घर जाने में भी भलाई समझी और वापस लौट गए। नतीजतन कुछ देर में ही करीबियों और रिश्तेदारों के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल पुलिस घटना को समझने के लिए पूछताछ करती रही। सीओ ने बरात में कराई जा रही वीडियोग्राफी की फुटेज चेक करने के निर्देश भी पुलिस को दिए हैं, ..ताकि पुख्ता साक्ष्य भी जुटाए जा सकें।
लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई
बरात में हर्ष फायरिंग करने के बाद नत्थूलाल को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है। मगर अभी उसकी मुश्किल कम नहीं हुई है। अब बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से शाहजहांपुर के डीएम को पत्राचार किया जाएगा। इसकी कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों ने दिए हैं।