फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CPI(ML) took out a procession and demonstrated demanding the construction of embankment

Pilibhit News: तटबंध बनाने की मांग को लेकर भाकपा माले ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) took out a procession and demonstrated demanding the construction of embankment
पूरनपुर तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। तटबंध की मांग को लेकर भाकपा माले की गांव राहुलनगर में चल रही बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को 26वें दिन भी जारी रही। बुधवार को भाकपा (माले), अखिल भारतीय किसान महासभा के पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन बाढ़ खंड के एसडीओ को सौंपा। एसडीओ ने बरसात से पूर्व तटबंध बनवाने के आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। आंदोलन की चेतावनी साथ 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर की शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग से भाकपा माले और कई बाढ़ पीड़ितों ने जुलूस निकाला। तहसील में जुलूस पहुंचकर धरने में बदल गया। धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि शारदा नदी चंदिया हजारा, राहुलनगर सहित क्षेत्र में सालों से तबाही मचा रही है।
विज्ञापन

सरकार को जनता से किए गए वायदे अब याद नहीं है। पीलीभीत ही नहीं शारदा नदी लखीमपुर में भी कहर बरपाती है। टाइगर, गैंडा प्रोजेक्ट आदि के नाम पर जंगल किनारे बसे लोगों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर और जरूरत पड़ी तो लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में सईद खां, देवीदयाल, रामभरोसे, छुन्नू खां, नगीना राम, प्रहलाद, जगदीश, सुशील आदि ने विचार रखे। संचालन अफरोज आलम ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया।

बाद में बाढ़ खंड के एसडीओ डीएन शुक्ला ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। उन्होंने 15 सौ मीटर लंबे तटबंध के विस्तार के संबंध में प्रस्ताव को भेजने की जानकारी दी। ज्ञापन में धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक तटबंध बनवाने, शारदा नदी में चल रहे चेनेलाइजेशन को पांच किलोमीटर तक कराने, नदी में समाई जमीन के बदले जमीन और फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed