{"_id":"67c9e8300318d97c330a5c93","slug":"cpi-ml-submitted-a-memorandum-in-protest-against-filing-of-fir-against-asha-workers-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131943-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आशा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में भाकपा माले ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आशा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में भाकपा माले ने सौंपा ज्ञापन
Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष व्यक्त कर एसडीएम को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन तहसीलदार हसीब उर रहमान को सौंपा। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस कराने, न्यूनतम मजदूरी के बराबर आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 21 हजार रुपये कराने की मांग की। मुकदमा शीघ्र वापस न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीसन के नेतृत्व में आशाओं ने मानदेय न बढ़ने, उत्पीड़न, भुगतान के नाम पर अवैध वसूली आदि के आरोप पर प्रदर्शन कर बजट की प्रतियां जलाई थीं। धरना प्रदर्शन और बजट की प्रतियां फूंकने पर कोतवाली पुलिस ने नगर चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार की ओर से प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन और अन्य प्रदर्शनकारी आशाओं के खिलाफ एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की।
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय, ब्लाॅक सचिव देवीदयाल, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की संयोजक मारिया ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में दर्ज रिपोर्ट को वापस कराने, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़वाकर 21 हजार रुपये कराने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष व्यक्त कर शीघ्र ही दर्ज रिपोर्ट वापस न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।