फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cow's murder caught in Sherpur Kalan's house

शेरपुरकलां के घर में होते पकड़ी गोवंश की हत्या

Sat, 01 Jan 2022 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cow's murder caught in Sherpur Kalan's house
पूरनपुर। शेरपुरकलां के एक घर में छापा मारकर पुलिस ने तस्करी कर लाए गए गोवंश की हत्या होते पकड़ ली। गोवंश का अधकटा शव, हत्या और बिक्री के उपकरण, तीन जिंदा गोवंश बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

रात सवा बजे गश्त पर निकली पुलिस शेरपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची थी। इस दौरान शेरपुरकलां निवासी पप्पू उर्फ बाबू घुइयां के पुत्र नदीम के घर छह लोग गोवंश की हत्या कर रहे है। पुलिस ने शुक्रवार भोर को सूचना पर नदीम के घर छापा मारा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस ने छापा में नदीम के घर गोवंश की हत्या होते पकड़ ली। तस्करी कर लाए गए चार गोवंश में एक की हत्या कर रहे थे। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में शेरपुरकलां निवासी छोटे के पुत्र नदीम, नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी शाहिद, बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम फरीद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेरपुरकलां निवासी मुजीव, रोशिद और ग्रह स्वामी नदीम पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक गोवंश का अधकटा शव, हत्या और मांस बिक्री के उपकरण, तीन जिंदा गोवंश को बरामद कर दिया। दरोगा धर्मेंद्र कुमार की ओर से पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर गोवंश हत्या, तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया गुलाम फरीद पर बीसलपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज है। बीसलपुर पुलिस ने उसपर गैंगस्टर की कार्रवाई की। जिसका वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed