{"_id":"69887665c9a4e676ce0532bb","slug":"cow-brutally-beaten-and-thrown-into-a-drain-four-accused-booked-in-pilibhit-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाय को बेरहमी से पीटकर नाले में डाला, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाय को बेरहमी से पीटकर नाले में डाला, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 08 Feb 2026 05:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:11 PM IST
सार
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में कुछ लोगों ने गाय को लाठियों से पीटा। फिर उसे नाले में डाल दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने गाय को लाठियों से पीटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के तराई इलाके में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। गांव में गाय को बेरहमी से पीटकर उसे नाले में डालने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए। मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। भारतीय बजरंग दल के कैलाश चंद्र उर्फ दीपक बाथम ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम फैजुल्लागंज में कुछ लोगों द्वारा गाय को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद गाय को अधमरा कर नाले में डाल दिया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
इन लोगों पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि यह कृत्य पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार के इंद्रदेव, चंद्रशेखर, अशोक और शर्मा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन