{"_id":"603a88a78ebc3ee94f44e1e8","slug":"court-pilibhit-news-bly4388293141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। आईटीआई छात्र की मौत के मामले में तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल के निवासी राजेश शर्मा की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेम प्रसंग में फंदे से लटकाकर हत्या का करने का आरोप लगाया गया है। मामले में करेली चौकी क्षेत्र के तीन लोगों को आरोपी बनाया है।
दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा अमन (20) आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र था। एक आरोपी की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों अक्सर फोन पर बात किया करतेे थे। इसी को लेकर आरोपी बेटे से रंजिश मानने लगे। आरोप है कि तीन दिसंबर 2020 को अमन आरोपियों के गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि रात में आरोपियों ने बेटे को पकड़ लिया और फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे दिन चार दिसंबर को शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना पर वह परिवार के सदस्यों संग गांव गए। इसकी तहरीर बिलसंडा पुलिस को दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी अनसुना किया जाता रहा। फिर उसने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों को देखते हुए आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।