फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Couple beaten up after entering the house after not taking the case

Pilibhit News: मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर दंपती को पीटा

Tue, 27 Aug 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up after entering the house after not taking the case
घुंघचाई। मुकदमा वापस लेने के लिए ग्रामीण पर दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर घर में घुसकर दंपती को पीट दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी पार्वती ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। कुछ माह पहले उसने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर वह रंजिश रखने लगे। आरोप है कि अब दूसरे पक्ष के लोग मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं।

रविवार शाम दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। जब महिला ने समझौता करने से मना कर दिया तो सभी ने मिलकर उसको पीटा। बचाने आए पति हरद्वारी लाल को भी पीटा गया। थाना प्रभारी ने विशेष कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed