{"_id":"6892518c397fb2960a0c9834","slug":"couple-attacked-with-sword-when-they-asked-for-their-money-back-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141251-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रुपये वापस मांगने पर दंपती पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रुपये वापस मांगने पर दंपती पर तलवार से हमला
Wed, 06 Aug 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने दंपती पर तलवार से हमला कर दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और तत्काल मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला कायस्थान निवासी रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वार्ड नंबर दो में धानुक वाली गौटिया के गौरव कश्यप का मकान 1800 रुपये प्रति माह किराए पर अपने पुत्र अजय और पुत्रवधू पुष्पा के लिए लिया था। गौरव ने एडवांस में 3000 रुपये लिए। मकान टिनशेड होने के कारण बारिश में टपकने लगा। तब पुत्र और बहू ने रहने से मना कर दिया। गौरव से अग्रिम दिए गए तीन हजार रुपये वापस करने और मकान खाली कर देने को कहा। आरोप है कि गौरव ने रुपये देने से मना कर दिया। 27 जुलाई को दोबारा रुपये वापस मांगने पर गौरव ने उनके पुत्र अजय को जान से मारने के लिए गर्दन पर तलवार चलाई। तलवार को हाथ से रोकने पर वह घायल हो गया। तब आरोपी ने तमंचा उसके मुंह पर मारा। गौरव की पत्नी ने पुत्रवधू पुष्पा पर तलवार से वार कर घायल कर दिया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

05जेएनडी14: भवन के शौचालय की दीवार में आई सीलन। संवाद
विज्ञापन