फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Councilors nominated by the government took the oath of office and secrecy.

Pilibhit News: शासन से नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Mon, 23 Mar 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Councilors nominated by the government took the oath of office and secrecy.
बीसलपुर नगर पालिका के नामित सभासदों को दिलाई गई शपथसंवाद
पीलीभीत। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में शासन की ओर से नामित सभासदों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष ने सभासदों का स्वागत-सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं। नगरपालिका पीलीभीत में नामित सभासदाें का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किसी कारणवश नहीं हो सका। हालांकि एक दिन पहले तक शपथ ग्रहण की तैयारी थी।
विज्ञापन

शहर से सटी नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के नामित सभासद डालचंद सक्सेना, प्रभा मौर्य व मनोज शर्मा को एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप संतोख सिंह संधू ने सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


एसडीएम ने दिलाई शपथ, मौजूद रहीं अध्यक्ष
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने सोमवार को पालिका सभागार में नामित सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में नामित सभासद अमित सक्सेना, कौशल पांडेय, शुभम कुमार सिंह, आरती गुप्ता और विपिन कुमार गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शशि अमन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। नगर पंचायत में दो नामित सभासदों का शपथ ग्रहण नगर चेयरमैन डीके गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने अपने विचार रखे। एसडीएम न्यायिक लाल सिंह यादव ने नामित सभासद रामेंद्र गोस्वामी औऱ सुमित गुप्ता को शपथ दिलाई।
मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में नामित सभासदों को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में महेंद्र, डॉ. एसएन सिंह और ग्यारसी लाल मित्तल शामिल रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने कहा कि नामित सभासदों से बोर्ड को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कलीनगर। एसडीएम प्रमेश कुमार ने नगर पंचायत कलीनगर के नामित सदस्यों शिवम जायसवाल, डॉ. रामबहादुर शर्मा और वेदप्रकाश को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नव-नामित सदस्यों को बधाई दी। अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने सदस्यों का स्वागत किया। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने विधायक सहित सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद यादव ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूरनपुर। नगर पालिका सभागार में सोमवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने शासन से हुए नामित सदस्य अरविंद गुप्ता, उपेंद्र भारती, प्रदीप सिंह मुखिया, गुंजन सक्सेना, मयंक सक्सेना को शपथ दिलाई। अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने की। विधायक बाबूराम पासवान, हर्ष प्रधान, संजीव त्रिवेदी, राजेश लोधी, सुनील सक्सेना, राधेश्याम सागर, प्रदीप शुक्ला, उमाशंकर सक्सेना, सुनील दीक्षित आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed