फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Councilor torn over the quality of the road

Pilibhit News: सड़क की गुणवत्ता को लेकर सभासद दो फाड़

Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Councilor torn over the quality of the road
पीलीभीत। गत दिवस शहर में बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर कुछ सभासदों ने प्रदर्शन किया था। पालिकाध्यक्ष के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। अब इस मामले को लेकर सभासद के दूसरे गुट ने डीएम को पत्र दिया है। पहले पक्ष के सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शहर के कुछ सभासदों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि कमल्ले चौराहे पर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। 18 जून को वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला सराय खां में भाजपा उपाध्यक्ष राकेश सिंह, वार्ड नंबर नौ के सभासद चेतन गंगवार, वार्ड नंबर 26 की सभासद पुष्पा उपाध्याय, वार्ड नंबर आठ के सभासद विपिन कुमार, सभासद राजेंद्र कुमार भारती और एहतशाम वली खान ने इस सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उक्त लोगों ने सड़क को खोद डाला। आरोप है कि इन सभासदों ने वहां रहने वाले लोगों को पालिकाध्यक्ष के खिलाफ भड़काया भी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अगर किसी तरह की कोई दिक्कत थी तो वे लोग अधिकारी से शिकायत कर सकते थे। जिसकी जांच कराई जाती, लेकिन उक्त लोगों ने सड़क खोदकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो के सभासद राशिद हुसैन, वार्ड 14 के अनस अंसारी, वार्ड 24 के निर्मल सिंह, वार्ड 16 की शैलेंद्र कौर और वार्ड 13 की सभासद माया देवी, वार्ड 18 के निजाकत अली ने इस मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed