फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Corona virus in Pilibhit

कोरोनाः 100 पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कराई, स्वस्थ मिले

Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Pilibhit
पीलीभीत। कोरोना के चलते बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही थी। मगर, तमाम लोगों के संपर्क में आने वाले पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों की स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी। किसी संदिग्ध के संपर्क में आने से इन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार सता रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाचार प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे संज्ञान में लिया। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी की स्क्रीनिंग कराकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को 100 पुलिस कर्मियों का स्क्रीनिंग कराई गई। इसमें मलेरिया विभाग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश गंगवार अपनी पूरी टीम के साथ थाना सुनगढ़ी में 22, कोतवाली में 45, खकरा चौकी पर 8 पुलिस कर्मियों और चौराहा पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में फिलहाल सभी पुलिस कर्मी स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों का भी परीक्षण
कोरोना संक्रमण के दौरान विकास भवन के गोमती सभागार कक्ष में बनाए गए कंट्रोल रूम में कई अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई गई है। फिलहाल, दोनों स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed