फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona terror

सहालग पर कोरोना रूपी खरमास का डर

Sun, 11 Apr 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
corona terror
लोहा मंडी में ग्राहकों की उमड़ी भीड़। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने पर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल हुए नुकसान से अभी पूरी तरह उभर नहीं सके थे कि अब फिर लगातार केस बढ़ने पर घबराहट हो रही है। क्योंकि 13 अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे तो 22 से सहालग भी है। इस बीच आयोजन में 100 लोगों की मौजूदगी की गाइड लाइन जारी होने पर असर व्यापार पर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

बीते साल लॉकडाउन के चलते करीब छह महीने तक बाजार उद्योग धंधे और अन्य कार्य प्रभावित रहे थे, लेकिन अक्तूबर माह से त्योहारी और सहालग सीजन शुरू होने से कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे बाजार को हल्के ही पंखे लगे थे। उम्मीद थी की इस वर्ष सहालग और त्योहार अच्छा कारोबार देंगे लेकिन अचानक कोरोना की दूसरी लहर की खबरों ने हालात बदलना शुरू कर दिया है। इससे बाजार में घबराहट फैली हुई है। क्योंकि तमाम व्यापारियों ने बड़ी तादाद में गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक, साड़ी हौजरी और वैवाहिक कार्यक्रमों से जुड़े सामानों से बाजारों को सजा रखा है। बीते वर्ष शादी विवाह शुभ मुहूर्त कम थे। इसलिए तमाम लोगों ने इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर माह के बीच होने वाले मुहूर्त में मांगलिक कार्यक्रम तय कर होटल, बैंक्वेट हॉल, बरात घर आदि बुक करा दिए। कारोबारियों को भी बहुत उम्मीद थी क्योंकि फरवरी और मार्च में दो साल को देखते हुए माना जा रहा था कि पिछले साल की कसर इस बार पूरी हो जाएगी। जबकि व्यापारियों के मुताबिक पिछले साल सहालग में करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस पर सहालग और त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने बाजार को तैयार किया था। कुछ व्यापारियों ने लोन पर अपना व्यापार तैयार किया है। अचानक कोरोना संक्रमण का पैंतरा बदला तो बाजार में फिर से माहौल भी बदलने लगा। इस समय बाजार में अफरा तफरी का माहौल है। व्यापारी परेशान हैं कि जितना माल मंगा रखा है वह कैसे बिक पाएगा, कैसे देनदारी निपटेगी। इस उधेड़बुन में बाजार ठहर सा गया है। इधर बाजार में नई हलचल दिखने लगी है। क्योंकि दिल्ली से कारोबार बड़ी तादाद में होता है तमाम तरह की छोटी बड़ी और हर प्रकार के आइटम की आपूर्ति दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से होती है। रात्रि कर्फ्यू लगने से कारोबार को और बढ़ा धक्का लगेगा। उधर, सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसमें सिर्फ 100 लोगों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में बाजार अब सिर्फ 30 फीसदी लोग ही खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए मांगलिक कार्यक्रम और अन्य समारोह प्रभावित होना स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन

क्या कहते है व्यापारी
अगर सुधार नहीं हुआ तो इस बार बैठा हुआ बाजार उठना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली और बरेली में रात्रि कर्फ्यू लगने की जानकारी मिली है। इससे जनपद का बाजार भी प्रभावित होगा व्यापारियों में घबराहट है। मोहम्मद कासिम, रेडीमेड व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने अनुकूल माहौल, त्योहार सहालग आदि देखते हुए बड़ी तादाद में माल मंगाया है। मौजूदा बदलते हालात बाजार के विपरीत हो रहे हैं। इसलिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। सहालग के दौर में भी सोने-चांदी का काम ठप पड़ा है।- सजल अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी

अगर लॉकडाउन लगा तो कारोबार चौपट हो जाएगा। बड़ी उम्मीद थी कि पिछले साल से ज्यादा व्यापार होगा। लेकिन कोरोना मामलों की खबरें सुनकर बाजार में घबराहट है।- आशीष अग्रवाल, क्रॉकरीज व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed