{"_id":"644431adca24dd2f8c085694","slug":"corona-spreading-rapidly-63-new-cases-found-pilibhit-news-c-4-1-133551-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 63 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 63 नए मामले मिले
विज्ञापन
सक्रिय मामलों की संख्या 171 से अधिक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को 63 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें पूरनपुर और ललौरीखेड़ा के आठ-आठ संक्रमित शामिल है। अब जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 171 से अधिक हो गई है।
जनपद में 10 अप्रैल के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते आठ दिनों में कोरोना के मामलों में सर्वाधिक इजाफा हुआ है। दो दिन पूर्व ही 61 मामले सामने आए थे।
लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने संक्रमण की रोकथाम को जांच का दायरा बढ़ाया है। जिला मुख्यालय स्थित पुराना अस्पताल के अलावा सीएचसी स्तर पर कोरोना की जांचें बढ़ा दी गई हैं। रोजाना एंटिजन के अलावा आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए कोविड विंग स्थित आरबीएल लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को आई रिपोर्ट में 63 कोरोना संक्रमित निकले। जिसमें पूरनपुर में आठ,अमरिया में छह, मरौरी में तीन, बरखेड़ा में छह, बीसलपुर में चार और ललौरीखेड़ा के आठ मामले शामिल रहे। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीमों को जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
000
सचेत नहीं हुए तो और बिगड़ेंगे हालात
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरतने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आमजन इसको लेकर अभी गंभीर नहीं हुआ है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के ही निकल रहे हैं। ऐसे में स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
00
इन बातों का रखे ध्यान
- मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें
- सार्वजनिक स्थलों पर न रुकें,
- शारीरिक संपर्क जैसे हाथ मिलाना एवं गले मिलने से बचें
- नाक मुंह एवं चेहरे आदि को बार-बार छूने से बचें
- छींकते एवं खांसते समय टिश्यू पेपर या कोहनी को मोड़ कर अपना मुंह और नाक को ढकें
- सर्दी, जुकाम, बुखार या फ्लू के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें
- बच्चों के खिलौने एवं अन्य वस्तुओं का सेनेटाइज करें