{"_id":"5e8a10118ebc3e72bb688caf","slug":"corona-quarantine-pilibhit-news-bly401806114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत : निजामुद्दीन दरगाह से होकर आया युवक घर में क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत : निजामुद्दीन दरगाह से होकर आया युवक घर में क्वारंटीन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह से हाल ही में लौटे शहर के युवक को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप भी किया। इसके अलावा दिल्ली से ही लौटे छह अन्य लोगों का भी चेकअप किया गया। टीम के मुताबिक किसी में कोरोना का कोई लक्षण फिलहाल नहीं मिला है।
निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद शासन प्रशासन सक्रिय है। खासकर से दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रहने वाले या दूसरे किसी काम से गए लोगों के यहां आने पर निगाह रखी जा रही है। रविवार को पता लगा कि शहर के कुछ लोग दिल्ली से आए हैं। टीम ने पहुंच कर सभी का परीक्षण किया। इनमें से मोहल्ला पकड़िया का युवक 19 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर गया था। युवक ने बताया कि वह दरगाह जरूर गया था, मगर तब्लीगी जमात में शामिल नहीं हुआ था। दिल्ली से आने पर जिन छह अन्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वे नकटादाना, शेर मोहम्मद और बरहा के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया निजामुद्दीन दरगाह से लौटे युवक से गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विदेश से आए हो गया एक माह..स्वास्थ्य विभाग को सूची मिली अब : स्वास्थ्य विभाग को एलआईओ द्वारा रविवार को विदेश से लौटे 10 लोगों की सूची दी गई। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे सभी 10 लोगों को ट्रेस कर लिया। सीएमओ ने बताया कि सूची रविवार को मिली थी। उन्होंने बताया कि ये सभी माधोटांडा क्षेत्र में करीब एक माह पहले ही आ गए थे और ये सभी स्वस्थ हैं।