फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

डूडा की पीओ और चीफ फार्मासिस्ट समेत 43 और संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। डूडा की पीओ (परियोजना अधिकारी), पूरनपुर सीएचसी के चीफ फार्मसिस्ट और शहर के एक चर्चित व्यापारी समेत 43 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। डूडा कार्यालय और पूरनपुर सीएचसी को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकास भवन में दूसरी मंजिल पर स्थित डूडा कार्यालय की पीओ ने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन, पूरनपुर सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट ने एंटीजन किट और शहर एक चर्चित व्यापारी ने लैब से अपनी जांच कराई थी। तीनों कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरनपुर सीएचसी और डूडा कार्यालय को सील कर दिया, साथ ही तीनों को होम आइसोलेट कर दिया। इनके अलावा सोमवार को एंटीजन किट से हुई जांच में शहर की राजीव कॉलोनी में तीन, बिलसंडा के लिलहर गांव में एक, बरखेड़ा में एक शाखा प्रबंधक और तीन सिपाही, बीसलपुर में पकड़िया मंगली में दो, बख्तवारलाल और मढ़रा सुमन गांव में एक-एक, पूरनपुर में तीन, माधोटांडा में दो कोरोना पॉजिटिव निकले। दूसरी ओर रविवार रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के साहूकारा में चार, मोहल्ला सुनगढ़ी, सिविल लाइन साउथ, अवध नगर कॉलोनी और एकतानगर कॉलोनी, शेखचांद, राजाबाग कॉलोनी, दुर्गा प्रसाद और सिविल लाइन साउथ में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला। ट्रूनेट मशीन की जांच से शहर की मधुबिहार कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, नकटादाना चौराहा एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया। सोमवार को पूरे दिन में पीओ डूडा, चीफ फार्मासिस्ट समेत 43 कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed