फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

जिला जेल के तीन बंदी समेत 65 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल के तीन बंदियों सहित 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एंटीजन किट से जांच में 33 लोग संक्रमित पाए गए। एक दिन में कुल 65 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हड़कंप के बीच संक्रमित बंदियों की बैरक को सैनिटाइज कराकर उसे सील कर दिया गया। साथ ही उन तीनों के संपर्क में आए अन्य बंदियों का सैंपल कराया गया। इसके अलावा अमरिया में एक ही परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गली को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में एक साथ बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने का सिलसिला फिलहाल जारी है। शुक्रवार को ट्रूनेट मशीन और एंटीजन जांच में 85 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार शाम तक 59 संक्रमित और पॉजिटिव सामने आए। इनमें शहर के अलावा पूरनपुर, अमरिया के भी मरीज पॉजिटिव निकले। जिला जेल में तीन बंदी संक्रमित निकलने से जेल प्रशासन में खलबली मची है। बाकी बंदियों की भी सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है। इनके संपर्क में आने वाले 250 लोगों का सैंपल कराया गया है। इधर एंटीजन किट से हुई जांच में बिलसंडा में ईटगांव से 11 लोग पॉजिटिव आए। इसके आलवा बीसलपुर और अमरिया में चार- चार और बरखेड़ा में 14 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित बंदियों को कोविड अस्पताल भेजा गया है। अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed