{"_id":"5f075d6b8ebc3e63a04d2f8b","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4121846141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित नर्स के माता-पिता समेत तीन पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित नर्स के माता-पिता समेत तीन पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन दिन पहले गजरौला में कोरोना पॉजिटिव मिली युवती के माता-पिता समेत सिविल लाइन साउथ के रहने वाले राइस मिलर की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए तीनों लोग पहले से अग्रवाल सभा भवन के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती थे, उन्हें अब कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। अब कोरोना पॉजिटिव केस 174 हो गए हैं।
छह जुलाई को गजरौला की रहने वाली 26 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के लोगों का सैंपल कराकर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया था। यह युवती शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी के तौर पर निजी अस्पताल को सैनिटाइज करने के साथ ही वहां के कर्मचारियों के सैंपल लेकर उसकी जांच रिपोर्ट आने तक अस्पताल सील कर दिया था। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित युवती के परिवार में उसकी 45 वर्षीय मां और 55 वर्षीय पिता संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शहर के सिविल लाइन साउथ के रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग राइस मिलर भी छह जुलाई को पॉजिटिव आए थे। इस रिपोर्ट में उनकी 65 वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। तीनों कोरोना संक्रमित अग्रवाल सभा क्वारंटीन सेंटर में भर्ती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उन्हें क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ