फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

संक्रमित व्यापारी को कोविड अस्पताल भिजवाया, परिवार के छह लोगों को सैंपल के लिए भेजा

Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पूरनपुर। कोरोना संक्रमित मिले मोहल्ला साहूकारा निवासी चूड़ी व्यापारी को कोविड अस्पताल भेज दिया गया। उसके परिवार के छह लोगों को सैंपल की जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। वहीं मेडिकल मोबाइल यूनिट ने नगरपालिका चेयरमैन, ईओ और नगरपालिका स्टाफ का सैंपल लिया। इसके अलावा बाहर से आए 12 लोगों को जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

साहूकारा लाइनपार निवासी महिला के संक्रमित मिलने पर उसके परिवार के चार सदस्यों और रेलवे लाइन के दूसरी ओर रहने वाले चूड़ी व्यापारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल भेजा दिया। व्यापारी के परिवार के छह लोगों को सैंपल लेने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। दूसरी ओर मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने नगरपालिका चेयरमैन, ईओ और नगरपालिका स्टाफ का नमूना लिया। टीम ने ने अन्य स्थानों से भी लोगों ने नमूने लिए गए। सोमवार को मोहल्ला साहूकारा चौक में महाराष्ट्र से सात, मोहल्ला रजागंज और कायस्थान में दिल्ली से दो, मोहल्ला ढका में हरियाणा से एक प्रवासी सहित 12 प्रवासियों की जांच करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। नगरपालिका ईओ आरके भार्गव ने बताया कि साहूकारा में रेलवे लाइन के इधर संक्रमित मिले युवक की गली को सील करवा दिया गया है। गली के लोगों को बाहर न निकलने और बाहर से किसी को अंदर न आने देने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed