{"_id":"5ed931d58ebc3e90a4079a4a","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4081295113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिले कोरोना संक्रमित, तीन प्रवासी पाए गए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिले कोरोना संक्रमित, तीन प्रवासी पाए गए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बीते कुछ दिन से लैब से आ रही रिपोर्ट में ज्यादातर केस निगेटिव पाए जा रहे थे, तीन दिन से तो एक भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला। मगर गुरुवार को फिर केस मिल गए, वह भी एक साथ तीन। ये तीनों ही प्रवासी हैं। इनमें से दो अमरिया क्षेत्र के और एक बिलसंडा का है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रवासियों के लगातार आने के बाद पीलीभीत में कोरोना पॉजिटिव केस का ग्राफ एकदम तेजी से बढ़ा था। बाद में यह धीरे-धीरे कम होता गया। कई दिन बाद तीन दिन पहले सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर से सटी कांशीराम कॉलोनी का एक प्रवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला था। उसके बाद अब गुरुवार को एक साथ तीन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इन तीन में से दो संक्रमित अमरिया के गांव पंसोली के और तीसरा बिलसंडा के गांव मीरपुर का है। पंसोली गांव के दोनों पॉजिटिव दिल्ली से एक जून को वापस आए थे। उसी दिन उनका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया गया था। बिलसंडा का प्रवासी एक जून को गुजरात के सूरत से वापस आया था। गुरुवार शाम रिपोर्ट आने के बाद अब इन तीनों संक्रमितों के परिजन और उनके संपर्क में आने वालों को तलाश किया जा रहा है। दोनों गांव सील करने की तैयारी भी अफसरों ने शुरू कर दी है। इसी के साथ जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गयी है। एक्टिव केस सात हो गए है। बाकी 42 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
बिलसंडा में एक और अमरिया में दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्हें कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया है। परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ