{"_id":"6ad7bbee664bfe428503bee4","slug":"cheers-of-jai-shri-ram-echoed-in-the-ramleela-sometimes-the-staging-of-kumbhkaran-and-sometimes-the-staging-of-meghnad-vadh-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171548-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, कहीं कुंभकरण तो कहीं मेघनाद वध की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, कहीं कुंभकरण तो कहीं मेघनाद वध की लीला का मंचन
Wed, 21 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शहर की रामलीला देखने काे लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में चल रहे रामलीला महोत्सव में मंगलवार शाम रामायण के युद्ध प्रसंगों का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कहीं भगवान राम ने कुंभकरण का वध किया तो कहीं लक्ष्मण के बाणों से मेघनाद का अंत हुआ। शहर के रामलीला मैदान में मेघनाद वध के बाद पुतला दहन किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी।
युद्ध के दृश्यों, रामचरितमानस की चौपाइयों और कलाकारों के सजीव अभिनय के बीच मैदान जय श्रीराम और लक्ष्मण की जय-जयकार से गूंजते रहे। दर्शक देर तक लीला का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नौगवां पकड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप-संतोख सिंह संधू रहीं। लीला का संचालन संजय पांडेय ने किया। रामायणी निशांत तिवारी और अंकुर मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। बाद में वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया।
-- --
बीसलपुर में कुंभकरण-मेघनाद का वध देखने उमड़े दर्शक
बीसलपुर के मेले में भी मंगलवार शाम रामलीला के युद्ध प्रसंगों का मंचन हुआ। इसमें दिखाया गया कि रावण अपने भाई कुंभकरण को भगवान राम की सेना से युद्ध करने के लिए भेजता है। विभीषण उसे अधर्म का साथ छोड़ने और युद्ध न करने के लिए समझाते हैं, लेकिन वह नहीं मानता। रणभूमि में भगवान राम और कुंभकरण के बीच भीषण युद्ध होता है। अंत में भगवान राम कुंभकरण का वध कर देते हैं।
विज्ञापन
भाई की मृत्यु से दुखी रावण अपने पुत्र मेघनाद को रणभूमि में भेजता है। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच काफी देर तक युद्ध चलता है। अंत में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। भाई और पुत्र की मृत्यु से रावण विचलित हो जाता है और राम की सेना से मुकाबले के लिए आगे की रणनीति बनाने लगता है। रामायण की चौपाइयों और दोहों के साथ लीला का मंचन किया गया। इसका संचालन गोपाल कृष्ण अग्रवाल और मनोज त्रिपाठी ने किया।
-- -
आज होगा रावण वध का मंचन
रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी नरेश शुक्ला और आयुष सक्सेना ने बताया कि बुधवार को पीलीभीत के रामलीला मैदान में अहिरावण वध और रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान पुतला दहन के साथ आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। वहीं, बीसलपुर मेला प्रबंधक सुरेश ठेकेदार ने भी बुधवार को अहिरावण वध और रावण वध की लीला के मंचन की जानकारी दी।