फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

चार कोरोना संक्रमित निकलने के बाद तीन और गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित

Thu, 21 May 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को तीन और गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में तीनों गांवों की सीमाएं सील करने के बाद उनमें सैनिटाइजेशन किया गया। अब जनपद में 15 गांव कंटेन्मेंट जोन हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन के भीतर 24 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि यह सभी प्रवासी श्रमिक और कामगार है और गांवों से ताल्लुुक रखते हैं। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार तक जिले के 12 गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा चुका है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने शहर से सटे गांव चंदोई, बरखेड़ा के खमरिया पंडरी, माधोटांडा के मल्लपुर, बिलसंडा के लिलहर, न्यूरिया के तिगड़ी और अमरिया ब्लाक के गांव उदयपुर माफी को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था। इधर बुधवार को चार कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरनपुर ब्लाक के गांव सेहरामऊ उत्तरी, बरखेड़ा के पिपिरया मंडन और बिलसंडा ब्लाक के गांव गोपालपुर को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया। एक कोरोना पॉजिटिव मित्रसेनपुर (बंगला) का है, यह गांव तीन दिन पहले ही एक कोरोना संक्रमित मिलने के कारण कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा चुका है। प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में तीन गांवों में बैरिकेडिंग कराकर सीमाएं सील कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सैनिटाइजेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशा पर कोरोना संक्रमितों के तीन गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें बाहरी लोगों के घुसने पर रोक लगा दी गई। सैनिटाइजेशन शुरू हो चुका है। एक्टिव केस सर्च अभियान भी जल्द शुरू कराया जाएगा। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed