फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

बढ़ता जा रहा है संक्रमण, जिले के हजारों युवाओं को टीकाकरण की आस

Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोरोना की दूसरी लहर में युवा तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। अब तक संक्रमित हुए लोगों में युवाओं की संख्या अधिक है। बावजूद इसके जिले में 18 से 45 साल की उम्र वालों का टीकाकरण शुरू नहीं किया गया। संक्रमण बढ़ने की वजह से युवा परेशान हैं। उनका कहना है कि संक्रमण का शिकार होने के बावजूद सरकार का ध्यान युवाओं पर नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मार्च 2020 से अब तक 9932 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इनमें शून्य से 10 साल की उम्र के बच्चे 260, 11-20 साल की उम्र के 887, 21 से 40 साल वाले 5215, 41-60 की उम्र के 2796 और 60 से अधिक उम्र वाले 774 लोग संक्रमित हुए। आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा युवा कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। अभी भी जांच रिपोर्ट में अधिकतर युवा अधिक संक्रमित निकल रहे हैं। बावजूद इसके जिले में अभी तक युवाओं का टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है। जबकि प्रदेश सरकार ने एक मई से 18 से 45 साल तक के लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोगों ने अपना पंजीकरण तो कर लिया, लेकिन अभी तक टीका नहीं लगा। इससे जिले के हजारों युवाओं में रोष व्याप्त है। युवाओं का कहना है संक्रमण पीक पर है, जो युवाओं पर ज्यादा अटैक कर रहा है। वैक्सीन की किल्लत के चलते 45 साल वालों के टीकाकरण में भी दिक्कत आ रही है। टीकाकरण बूथ पर होने वाले तत्काल पंजीकरण को बंद कर दिया है। सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पड़ोस के जिले में जाकर वैक्सीन लगवा रहे युवा
कोरोना से बचाव करने के लिए अभी तक युवाओं के लिए टीकाकरण साइट नहीं खोली गई है। कुछ युवाओं ने खुद को सुरक्षित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर पड़ोसी जिला बरेली की तहसील नवाबगंज, क्योलाड़िया और भोजीपुरा जाकर अपना वैक्सीनेशन करा रहे हैं। वहां जाकर शहर के कई युवा टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए युवाओं को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है, जबकि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शासन को जल्द से जल्द जिले में वैक्सीनेशन शुरू कराना चाहिए। टीका लगने के बाद युवा कुछ हद तक खुद को सुरक्षित कर सके। - तरुन सलूजा
वैक्सीन लगवाने के लिए युवा वर्ग उत्साहित है। शासन का निर्देश आने के बाद से पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं। जिले में युवाओं का टीकाकरण कब से शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। युवाओं को संक्रमण से बचाने के लिए शीघ्र तैयारी करनी होगी।- हिमांशु कुमार
संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने से पहले ही भी का टीकाकरण हो जाता तो शायद हालात इतने नहीं बिगड़ते, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद भी जिले में युवाओं के टीकाकरण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। शिवम भारती

जिले में 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण हो रहा है। शासन ने अभी 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों का टीकाकरण करने के संबंध में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इसका लक्ष्य शासन से निर्धारित होगा। अभी तक कितने लोगों ने पंजीकरण कर लिया है, इसकी जानकारी लक्ष्य आने के बाद ही शासन से प्राप्त होगी।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed