फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

पुलिस ने लाइनमैन का किया चालान तो चौकी की काट दी बिजली

Sat, 10 Apr 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। बिना मास्क सड़क पर घूम रहे एक बिजली कर्मचारी का कोतवाली पुलिस ने चालान काट दिया। इससे नाराज कर्मचारी अपने साथियों को लेकर छतरी चौराहा पहुंचा और चौकी की बिजली काट दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर चौकी की लाइन जुड़वा दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ईदगाह चौराहे पर मास्क की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिजली विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन बाइक से वहां से गुजरा। बिना मास्क होने के कारण कोतवाली पुलिस ने उसे रोक लिया और चालान कर दिया। इस पर लाइनमैन अपना आपा खो बैठा और अपने कुछ साथियों के साथ छतरी चौराहे की चौकी पर पहुंच गया। जहां चौकी की बिजली काट दी।
विज्ञापन

इधर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने एसडीओ से वार्ता कर चौकी की विद्युत लाइन दोबारा जुड़वा दी। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि बिजली विभाग का लाइनमैन बिना मास्क के घूम रहा था। इस पर उसका चालान किया था। फिलहाल मामला सुलझा दिया गया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसडीओ अतुल कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। सीओ सिटी का फोन आया था, लाइन दोबारा से जुड़वा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed