फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

भाजपा के अब दूसरे पूर्व जिलाध्यक्ष पर कोरोना का खतरा मंडराया

Sat, 18 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। एक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के कोरोना संक्रमित होने और पिछले दिनों उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल होने से कई भाजपाई पहले से परेशान थे कि गुरुवार को एक और मामले ने उन्हें बुरी तरह से चिंता में डाल दिया। पार्टी के एक और पूर्व जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन के पिता पॉजिटिव पाए गए हैं। सेल्समैन की रिपोर्ट अभी आना है। यही सेल्समैन पंप पर मालिक व आने जाने वाले मेहमानों को चाय नाश्ता लाकर देता था, इसलिए पूर्व जिलाध्यक्ष डरे हुए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी जांच नहीं कराई है।
विज्ञापन

16 जुलाई को ट्रूनेट मशीन की जांच में बल्लभनगर कॉलोनी में रहने वाले एक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद से कई पदाधिकारी दहशत में है क्योंकि उनमें से कई पूर्व जिलाध्यक्ष की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं गुरुवार को सुनगढ़ी का एक चाय विक्रेता भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उसका बेटा भाजपा के एक अन्य पूर्व जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। पिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सेल्समैन बेटे का भी सैंपल लिया जा चुका है। उसकी जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बताया जाता है कि संक्रमित चाय वाले का सेल्समैन बेटा पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने रोजाना जाता था। वह पिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने वाले दिन भी पंप पर ड्यूटी करने गया था। इसी वजह से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परेशान हैं। हालांकि अभी इन उन्होंने अपना सैंपल नहीं कराया है। मगर, इससे भाजपा के उन पदाधिकारियों में भी दहशत का माहौल है, जो पूर्व जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर अक्सर जाकर राजनीतिक चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

दोनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों ने दिया सैंपल
बल्लभनगर कॉलोनी में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष की बर्थ डे पार्टी मनाने वाले भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के डर से जिला अस्पताल पहुंचकर अपने सैंपल दिए। जिला मंत्री के अलावा भाजपा के दो जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष से बात करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर अपना सैंपल दिया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पूर्व जिलाध्यक्ष को 10 जुलाई को बर्थ डे पार्टी मनाने का सुझाव भाजपा के एक जिला मंत्री ने दिया था। जिला मंत्री की ओर से ही केक का इंतजाम भी किया गया था। अब वह खुद डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्व जिलाध्यक्ष की बर्थ डे पार्टी में चूड़ी वाली गली का एक संक्रमित युवक शामिल हुआ था। उसने अब तक अपना सैंपल भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed