फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

छह साल की बच्ची ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फोड़ दी गुल्लक

Mon, 27 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोरोना वायरस की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में शहर की रहने वाली और प्री नर्सरी में पढ़ने वाली छह साल की एक बच्ची ने अब तक सबसे छुपाकर रखी अपनी सबसे प्यारी गुल्लक फोड़कर उसमें निकले 1100 रुपये कोरोना पीड़ितों की मदद में खर्च करने के लिए पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को सौंप दिए।
विज्ञापन

शहर के अवध नगर कॉलोनी निवासी मनदीप शेर गिल की छह वर्षीय बेटी मन्नतदीप कौर घर परिवार के सदस्यों से मिलने वाले रुपये गुल्लक में डालती रही। वह उससे अपनी मनपसंद की चीज खरीदना चाहती थी। मगर, कोरोना संक्रमण फैलने के बाद जब पीएम और सीएम ने दानदाताओं से मदद की अपील की तो मन्नत ने अपनी रोज की जमा कमाई को गुल्लक को फोड़ दिया और उसमें निकले 1100 रुपये कोरोना पीड़ितों को देने की बात कही। पिता मनदीप शेर गिल उसे अपने साथ पुलिस लाइन ले गए। वहां प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह को यह धनराशि भेंट कर कोरोना पीड़ितों की मदद करने की बात कही। प्रतिसार निरीक्षक ने भी बच्ची के भाव की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed