फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Corona infected on one side in Bisalpur, number increased to three

Pilibhit News: बीसलपुर में एक ओर निकला कोरोना संक्रमित, संख्या हुई तीन

Mon, 27 Mar 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Corona infected on one side in Bisalpur, number increased to three
- शनिवार को अमरिया और बीसलपुर में कोरोना के एक-एक केस आए थे सामने
विज्ञापन

- संपर्क में आए 80 लोगों के लिए सैंपल, संक्रमित महिला के लिए उत्तराखंड साधा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बीसलपुर में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित निकल आया। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। शनिवार को बीसलपुर व अमरिया में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया था। अमरिया और बीसलपुर के संक्रमितों के संपर्क में रहे करीब 80 लोगों को ट्रेस कर उनके सैंपल लिए गए हैं। बीसलपुर की महिला के उत्तराखंड के लालकुंआ चले जाने के बाद अफसरों ने उत्तराखंड के विभागीय अफसरों से संपर्क साधकर वहां ट्रेसिंग कराने को कहा है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना का एक और केस सामने आया है। संक्रमित युवक बीसलपुर का है। टीम को संक्रमित को ट्रेस कर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के तीन मामले हो गए हैं। इससे पहले शनिवार देर रात कोरोना के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद दो नए कोरोना केस की पुष्टि हुई थी। इसमें एक अमरिया क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी 25 वर्षीय युवक और दूसरे बीसलपुर के गांव महुआ निवासी 28 वर्षीय महिला में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। दोनों संक्रमितों का क्षेत्रीय सीएचसी पर सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ के निर्देश पर संक्रमितों को ट्रेस करने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद बीसलपुर क्षेत्र में संक्रमित निकली महिला के उत्तराखंड के लालकुआं जाने की बात सामने आई। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य अफसरों से संपर्क कर महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने को कहा गया है। अमरिया के संक्रमित को घर में ही आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए करीब 50 लोगों को ट्रेस उनकी जांच की गई है। नए वैरीएंट की जांच के लिए संक्रमितों के सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के संपर्क में आए तीस लोगों के लिए गए सैंपल
बीसलपुर। महिला के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। ससुराल और मायके पक्ष के तीस लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। सीएचसी डॉ.लेखराज गंगवार ने बताया कि गांव महुआ निवासी महिला पति के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में किराये के मकान में रहती है। होली पर पहले ससुराल गई बाद में मायके में भी रही थी। सभी को ट्रेस कर सैंपल लिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई है। महिला से फोन के माध्यम से संपर्क कर 14 दिन तक खुद को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है।


रविवार को बीसलपुर के एक अन्य संक्रमित की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे घर में ही आइसोलेट किया गया है। शनिवार को एक महिला समेत दो संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लोग मास्क का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। - डा. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed