फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death

निजी डॉक्टर की बरेली के अस्पताल में कोरोना से मौत

Sat, 05 Sep 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona death
पीलीभीत। शहर के एक निजी डॉक्टर की बरेली के कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के परिवार के दो सदस्यों को ले जाकर बरेली में ही उनका अंतिम संस्कार कराया। एंटीजन किट से जांच में मृत डॉक्टर के दोनों बेटों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों बेटों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जनपद में अब तक कोरोना से यह 35वीं मौत है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला थाना सिंह निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर शहर की कृष्ण बिहार कॉलोनी के पास अपना क्लीनिक चलाते थे। 29 अगस्त को अचानक उन्हें बुखार आया था। इस पर उन्होंने लैब से अपनी कोरोना की जांच कराई। 31 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट वह पॉजिटिव निकले। इस पर उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत डॉक्टर के परिवार के दो सदस्यों को अपने साथ ले जाकर बरेली में ही उनका अंतिम संस्कार कराया। उसके बाद डॉक्टर के परिवार की कोरोना जांच कराई गई। इसमें उनके दोनों बेटे पॉजिटिव निकले। परिवार वालों ने यहां से रेफर कराकर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी डॉक्टर की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। डॉक्टर के घर को सैनिटाइज कराने के बाद उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed