{"_id":"5f25b9ab8ebc3e9faa1e818d","slug":"corona-death-pilibhit-news-bly414852483","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के कोरोना संक्रमित की बरेली में मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के कोरोना संक्रमित की बरेली में मौत, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चार दिन पहले सांस फूलने की शिकायत पर ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में संक्रमित पाए गए एक युवक की शनिवार को बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। युवक का यात्रा इतिहास तलाश किया जा रहा है। इससे पहले कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
मरौरी ब्लॉक के शौकतनगर के रहने वाले एक युवक ने 28 जुलाई को जिला अस्पताल में अपनी ट्रूनेट मशीन से जांच कराई थी। युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट आने तक उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह सीएमओ कार्यालय को जानकारी मिली कि युवक की वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उस युवक का यात्रा इतिहास तलाशना शुरू किया। परिवार की ओर से बताया गया कि युवक को सांस की बीमारी थी। इसलिए उसने कोरोना जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया बीमारी से ही लग रही है। हालांकि इससे पहले जिन पांच लोगों की मौत हो चुकी है, उनमें भी स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी बीमारियों से ही मौत होने पर जोर दिया था। कोरोना से छठी मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि पीलीभीत के युवक की बरेली में मौत हुई है, इसकी जानकारी मिली है। अंतिम संस्कार कहां हो, यह देर शाम तक स्पष्ट नहीं हुआ था।