{"_id":"5ebd87e78ebc3e907a6fe00b","slug":"corona-alert-pilibhit-news-bly405855021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेले पर खरीदारी करते वक्त सब्जी पर लगा रहे थे थूक, पांच को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेले पर खरीदारी करते वक्त सब्जी पर लगा रहे थे थूक, पांच को पकड़ा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां एक तरफ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं शरीफ खां चौराहा पर ठेले पर सब्जी खरीदने आए पांच लोग लापरवाह दिखाई दिए। मुंह का थूक हाथ में लेकर सब्जियों पर लगा रहे थे। सिपाही ने देखकर टोका तो गलती स्वीकारने के बजाए बेबाक जवाब देना शुरू कर दिया। मामले में सिपाही की तरफ से पांचों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा 32 अन्य पर भी लॉकडाउन उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
कोतवाली में दी गई तहरीर में सिपाही अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा चार बजे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भ्रमण पर था। शरीफ खां चौराहे के पास पहुंचते ही उसे सब्जी के ठेले पर पांच लोग सटकर खड़े दिखाई दिए। वे सब्जी खरीदने आए थे। किसी ने भी न तो मास्क पहना था, न ही ग्लब्स। यही नहीं पांचों व्यक्ति मुंह का थूक हाथ में लेकर सब्जियों पर लगा रहे थे। यह देख जब उन्हें टोका गया और कोरोना संक्रमण के बारे में बताया, फिर भी वे लापरवाह बने रहे। यह कह दिया कि कोरोना बीमारी कई दिनों से चल रही है। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। पूछने पर अपना नाम मोहल्ला खुशीमल निवासी अजमतीन, मोहल्ला मदीनाशाह निवासी वसीम, उवैज, मोईनुद्दीन, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी कादिर शाहर उर्फ नूर बताया। इस पर सभी के नाम-पते नोट कर फटकार लगाई गई। इसके बाद वे सभी सब्जी खरीदकर चले गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों पर धारा 147, 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सभी को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा सिपाही मोहित कुमार की तरफ से मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी असद अली उर्फ सोनी, हाफिज रिजवान अशरफी, मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी अनवर, असलम वारसी, यूनुस, मोहल्ल सरफराज खां निवासी तालिक, इजराइल, मुस्ताक खां पर लिखी गई। ये सभी बुधवार शाम बेनी चौधरी की पुलिया पर बिना मास्क लगाए एक दूसरे से सटकर बैठे थे। कोरोना संक्रमण की जानकारी दी गई, तब भी नहीं मान रहे थे। तीसरी एफआईआर कांस्टेबल सिपाहीलाल की तरफ से अलीगंज मजरा देशनगर निवासी रामेश्वर दयाल, राजेश और वीरेंद्र पर की गई। ये तीनों अपनी किराना दुकान में भीड़ लगाए थे। चौथी एफआईआर सिपाही रघुवीर की तरफ से मोहल्ला भूरे खां निवासी जुवैर, अनस, दिलकश, अखलाक, अकबर कुरैशी, कासिम, अरहिशा, नासिर, राजू, अश्फाक, हाजी असलम, अनवर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बरखेड़ा। पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने पर दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर नौगवां निवासी जसकरन, नन्हेलाल, डालचंद, बढ़ेपुरा गांव निवासी अरुण कुमार, उमराखानसिंह गांव निवासी सुशील कुमार, अरुण कुमार, अरसिया बोझ गांव निवासी ठाकुरदास, सुरेंद्र कुमार और मूसेपुरकलां गांव निवासी महेश कुमार नौ लागों पर एफआईआर दर्ज की।
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी करा रहे हैं। अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। वाहनों के चालान भी कराए जा रहे हैं। - अभिषेक दीक्षित, एसपी