फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Corona: 61 new cases surfaced

कोरोना : 61 नए मामले आए सामने

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona: 61 new cases surfaced
पीलीभीत। जनपद में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। अब जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 107 पहुंच गई है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क कर संक्रमितों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल के बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। बीते चार दिन में 50 से अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हो गईं। जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर गंभीरता बरती जाने लगी । इधर बृहस्पतिवार देर रात आई रिपोर्ट में 61 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सामने आई रिपोर्ट में अमरिया, बीसलपुर, पूरनपुर, ललौरीखेड़ा, मरौरी और बरखेड़ा समेत कई इलाकों के लोग संक्रमित निकले हैं। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि करीब 24 सौ लोगों की सैंपल के बाद आई जांच रिपोर्ट में 61 लोगों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीमों को जांच कर संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी ट्रेस करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed