{"_id":"6657764eb55a3977730e8abf","slug":"coolers-fail-to-cool-the-transformers-water-is-being-sprayed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117094-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में कूलर फेल, की जा रही पानी की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में कूलर फेल, की जा रही पानी की बौछार
विज्ञापन
पूरनपुर के विघुत सब स्टेशन में पानी डालकर ठंडा किया जा रहा ट्रांसफार्मर । स्रोत - उपभोक्ता
पूरनपुर। लोड बढ़ने पर विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच-पांच एमबीए के हांफ रहे ट्रांसफार्मरों को कूलर भी ठंडा नहीं कर पा रहे। गर्म हुए दोनों ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए बुधवार को पूरे नगर के 18 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति पौन घंटे तक बंद रही। ट्रिपिंग का सिलसिला बुधवार को भी रोजाना की तरह जारी रहा। शेरपुर में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 32 गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर बाद घंटों ठप रही।
मंगलवार शाम नौ बजे फीडर नंबर एक में केबल में आग लगने से एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। साढ़े नौ बजे फीडर नंबर चार में मोहल्ला बमनपुरी में केबल में आग से करीब आधा घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात पौने 11 बजे फॉल्ट के चलते फीडर नंबर तीन और चार की बिजली आपूर्ति आधा घंटा ठप रही।
साढ़े 11 बजे पीलीभीत रोड पर फॉल्ट से फीडर चार की बिजली आपूर्ति फिर पौन घंटे के लिए बंद कर दी गई। इसे रात एक बजे के बाद खराबी दूर होने पर सुचारू किया जा सका। बुधवार को साढ़े तीन बजे विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच-पांच एमबीए के दोनों ट्रांसफार्मर गर्म होने पर आपूर्ति बंद कर दी गई। गर्म हुए ट्रांसफार्मरों पर पानी का छिड़काव कर उन्हें ठंडा किया किया। तब कहीं पौन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन इसके बाद ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति के आने जाने का क्रम शाम तक चलता रहा। इस दौरान करीब 18 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
शेरपुरकलां मेें बिजली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने की वजह से सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक बिजली आपूर्ति विद्युत सब स्टेशन के 32 गांवों में ठप रही। आधा घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई तो हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से फिर ठप हो गई। इसके बाद शाम तक ट्रिपिंग और फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही।