{"_id":"6839e6c6619fbd3df8023357","slug":"control-crime-emphasize-on-regular-patrolling-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136963-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अपराध पर करें नियंत्रण, नियमित गश्त पर दें जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अपराध पर करें नियंत्रण, नियमित गश्त पर दें जोर
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक यादव ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सीओ और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के साथ नियमित रूप से गश्त और क्षेत्र में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसपी ने सीओ को अपने सर्किल के थानों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर सैनिक सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए तो बकरीद के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था के अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने और धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री करने वालों की धरपकड़ कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
आईटीएसएसओ पोर्टल पर महिला एवं बाल यौन अपराधों से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के साथ आईजीआरएस समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एएसपी विक्रम दहिया के अलाव सीओ, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।