फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contractual electricity worker dies after being hit by a tractor.

Pilibhit News: ट्रैक्टर की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत

Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Contractual electricity worker dies after being hit by a tractor.
शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद भागा चालक, परिजनों में पसरा मातम
विज्ञापन

पूरनपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संविदा बिजली कर्मी गांव दुधियाखुर्द निवासी अरविंद (29) घायल हो गया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए अरविंद की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।

हादसा शुक्रवार रात ब्लाॅक रोड पर राजीव नगर चौराहा के समीप हुआ। अरविंद शाम करीब 8:30 बजे बाइक से नगर की ओर से गांव जा रहा था। राजीव नगर चौराहा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से अरविंद घायल हो गया। घटना के बाद चालक हैरो को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मृतक के तहेरे भाई नरेश वर्मा ने बताया कि अरविंद बिजली निगम में संविदा कर्मचारी था। परिवार में पत्नी मीना देवी के अलावा तीन साल और एक साल की पुत्री है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। उधर, बिजली निगम के उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता का कहना है कि उनके यहां अरविंद नाम का कोई संविदा कर्मचारी नियुक्त नहीं रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed