फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contractors are having a field day... leaving the big potholes to be filled only the small ones

Pilibhit News: ठेकेदारों की चांदी... बड़े गड्ढों को छोड़कर सिर्फ छोटों को पाटा

Sun, 20 Oct 2024 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Contractors are having a field day... leaving the big potholes to be filled only the small ones
गणेशपुर गोटिया में इस तरह भरे गए सड़क के गड्ढे।संवाद
पीलीभीत। शासन के आदेश पर जिले में चल रहे सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में कमीशन का खेल शुरू हो गया है। बजट आने के बाद उसको ठिकाने लगाया जा रहा है। ठेकेदार बड़े गड्ढों को छोड़कर छोटों को पाटकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए। इस आदेश के बाद बजट आने के बाद काम को शुरू किया गया। फिलहाल ठेका होने के बाद ठेकेदार जमकर मनमानी कर रहे हैं। सड़क के गड्ढे पाटने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसा ही मामला शहर से लगे गांव गणेशपुर गौंटिया में देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां पर रेलवे क्राॅसिंग के आगे गांव तक काम किया जा रहा है। यहां पर क्रॉसिंग के पास में ही एक डेयरी के पास बड़े गड्ढों को छोड़ दिया गया है, इसके आगे काम किया जा रहा है। यही नहीं पूरी सड़क पर बड़े गड्ढों को छोड़कर छोटों को पाटा जा रहा है। इसमें भी मानकों की अनेदखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
रसोई गैस सिलिंडर का हो रहा उपयोग


गणेशपुर गौंटिया में चल रहे कार्य में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार बर्नर को गर्म करने के लिए डीजल या फिर व्यवासायिक सिलिंडर का उपयोग होना चाहिए।
--
शासन से जैसा बजट मिला है। उसी के आधार पर काम करवाया जा रहा है। काम केे दौरान घरेलू सिलिंडर के प्रयोग पर चेतावनी दी गई है।
- अशोक कुमार यादव, सहायक अभियंता, लोनिवि

गणेशपुर गोटिया में इस तरह भरे गए सड़क के गड्ढे।संवाद

गणेशपुर गोटिया में इस तरह भरे गए सड़क के गड्ढे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed