{"_id":"68d198af8181bdd72f02e354","slug":"contract-for-three-air-conditioned-buses-on-the-delhi-route-ends-increasing-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-144453-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिल्ली मार्ग की तीन वातानुकूलित बसों का अनुबंध समाप्त, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिल्ली मार्ग की तीन वातानुकूलित बसों का अनुबंध समाप्त, बढ़ी परेशानी
Tue, 23 Sep 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय डिपो से दिल्ली के लिए किया जा रहा तीन एसी बसों का अनुबंध समाप्त हो गया है। स्थानीय डिपो पर एक भी वातानुकूलित बस नहीं रह गई है। ऐसे में यहां से दिल्ली तक का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
स्थानीय डिपो से दिल्ली मार्ग पर तीन अनुबंधित एसी बसों का संचालन किया जा रहा था। यह तीनों बसें सुबह और शाम के समय दिल्ली रवाना की जा रही हैं। इससे दिल्ली जाने वाले व्यापारी व यात्रियों को काफी सहूलियत थी। अब इस मार्ग पर संचालित तीनों बसों का विभाग से अनुबंध समाप्त हो गया है।
बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अब बरेली पहुंचकर वातानुकूलित बसों की सेवाएं ले रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुुसार अब इन बसों का अनुबंध बढ़ाया जाना मुश्किल है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वातानुकूलित बसों का अनुबंध समाप्त हो गया है। अब शासन से आदेश आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय डिपो से संचालित बसों में 19 बसें अपनी समय सीमा समाप्त कर चुकी हैं। ऐसे में अब शासन से आए आदेश के बाद उन्हें कंडम घोषित कर दिया गया है। अब यह बसें मुख्यालय भेजी जाएंगी। जहां नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।