फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Continued between Nokjonk Encroachment demolition drive

नोकझोंक के बीच जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 31 Jul 2015 11:12 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Fri, 31 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Continued between Nokjonk Encroachment demolition drive

नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों और दुकानदारों में काफी नोंकझोंक हुई।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने दूसरे दिन बारह पत्थर चौराहे से बड़े चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने दुकानदारों और गृहस्वामियों द्वारा नालियों और नालों पर अवैध रूप से डाले स्लेप, टिन शेड हटवा दिए। कई स्थानों पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों का कड़ा रुख देखते हुए अतिक्रमण स्वयं हटा लिया। अतिक्रमण हटवाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और दुकानदारों में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर कई बार काफी नोंक झोंक हुई, लेकिन अतिक्रमण हटाने वाले विचलित नहीं हुए और उन्होंने अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने गोपी टॉकीज से बारह पत्थर चौराहे तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी भी हटवा दी है। अतिक्रमण हटाने वालों में तहसीलदार नन्हे लाल, नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप और सफाई निरीक्षक अहमद हसन शामिल थे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed