फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पंसोली और मीरपुर गांव सील, बने कंटेन्मेंट जोन

Sat, 06 Jun 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। तीन नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अमरिया और बिलसंडा के दो गांव नए कंटेन्मेंट जोन बन गए। दोनों गांवों को सील कर दिया गया है। संक्रमितों के परिवार वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है। साथ ही यही पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित युवकों के संपर्क में कितने लोग आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में बिलसंडा के मीरपुर और अमरिया के पंसोली गांव में बाहर से आए तीन प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की। उसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। साथ ही दोनों गांवों को सैनिटाइज करने के साथ ही सील कर दिया गया है। उसके बाद इन गांवों को कंटेन्मेंट जोन बना घोषित कर दिया गया। दोनों गांवों में बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। अब जनपद में 31 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं। हाल ही में आठ गांव कंटेन्मेंट जोन से बाहर निकल आए थे। वहीं अब जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 49 हो गयी है। इनमें 42 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब एक्टिव केस सात हो गए हैं।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से आया था संक्रमित
बिलसंडा। गांव मीरपुर विलासपुर निवासी 22 वर्षीय युवक गुजरात के सूरत से एक जून को अपने घर आया था। स्वास्थ टीम ने सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया था। बृहस्पतिवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद गांव को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया गया। उसके परिवार के पांच लोगों के अलावा संपर्क में आने वाले पांच अन्य लोगों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद इन सबकेे क्वारंटीन किया गया है। कोरोना संक्रमित मिलने से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लौटा था संक्रमित
अमरिया तहसील के गांव पंसोली निवासी 20 वर्षीय युवक एक जून को गांव की ही 26 वर्षीय महिला के साथ दिल्ली से डीसीएम मिनी ट्रक से आया था। ललौरीखेड़ा में चेकिंग के दौरान रोकने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया था। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव को भी सैनिटाइज करने के साथ ही सील कर दिया गया है। टीम ने संक्रमितों के परिवार में चार लोगों को उठाने के साथ ही डीसीएम में दिल्ली से साथ आए बरखेड़ा दंपती और एक बच्चें का भी सैंपल लिया है। संक्रमित महिला का पति अभी दिल्ली में ही है। सभी का सैंपल करने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पंसोली और मीरपुर गांव को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed