फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Container collision The death of the farmer

कंटेनर की टक्कर से किसान की मौत

Thu, 18 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 18 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Container collision The death of the farmer
जहानाबाद और बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में मानपुर चौराहे पर गन्ना लेकर आ रहे डनलप में कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई। वहीं बरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार शाम हुई दुर्घटना में घायल ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 38 वर्षीय जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार पांच बजे डनलप से गन्ना लेकर मानपुर गन्ना क्रय केंद्र जा रहे थे। मानपुर चौराहे के निकट पहुंचने पर कंटेनर ने डनलप में पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से डनलप सड़क किनारे खाई में पलट गया। डनलप के नीचे दबने से गन्ना लेकर आ रहे जमुना प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। वहीं डनलप में लगे दोनों भैंसा (पशु) घायल हो गए। घटना की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कंटेनर को पकड़ने की मांग करते हुए रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर किया। लोगों ने चौराहे पर आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए हाइवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर किसान की मौत की सूचना गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र प्रदीप व पुत्री पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरखेड़ा। कस्बे के नगरा चौराहे पर बुधवार शाम बाइक और साइकिल में हुई दुर्घटना में घायल गांव बुहिता निवासी 35 वर्षीय खेमकरन की जिला अस्पताल में देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दियोरिया कोतवाली के ग्राम बुहिता निवासी खेमकरन बुधवार को अपनी पुत्री चमेली देवी को हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कैशोपुर छोड़ने गए थे। लौटते समय कस्बे के नगरा चौराहे पर उनकी साइकिल को बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जमुना प्रसाद को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि बाइक सवार गांव उमराखान निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार को बरखेड़ा पीएचसी पर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में पहुंचे जमुना प्रसाद ने इलाज के दौरान देर-रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। खेमकरन की मौत से उसकी कच्ची गृहस्थी बिखर गई है। पत्नी रामकली, पुत्री रामवती, चमेली देवी पुत्र छत्रपाल व धर्मपाल का रो-रो बुरा हाल है। एसओ ओमहरि वाजपेई ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed