फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of the road from Bareilly Highway to Kanakor village started again

Pilibhit News: फिर शुरू हुआ बरेली हाईवे से गांव कनाकोर जाने वाले मार्ग का निर्माण

Thu, 06 Jun 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of the road from Bareilly Highway to Kanakor village started again
कनाकोर लिंक मार्ग पर चल रहा निर्माण । संवाद
पीलीभीत। बरेली हाईवे से गांव कनाकोर तक मार्ग का निर्माण दो साल बाद फिर शुरू हो गया है। अब तक निर्माण कार्य रुका होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

बरेली हाईवे से गांव कनाकोर तक जाने वाले मार्ग की मंजूरी दो साल पहले मिली थी। 4 करोड़ रुपये मिलने के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इसका निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन पत्थर डालने के बाद किन्ही कारणों से कार्य रुक गया। अब फिर से यहां पर काम शुरू हो गया है। ऐसे में यहां से निकलने वाले 30 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पीलीभीत मार्ग से कनाकोर होकर सैजना तक जाने वाले मार्ग का 4.87 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बननी थी। सड़क निर्माण का ठेका लखनऊ की फर्म ने लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम शुरू हुआ और ठेकेदार ने पुरानी सड़क खोदकर पत्थर डाल दिए । कुछ माह बाद ठेकेदार सड़क को जस का तस छोड़कर चला गया और काम भी बंद हो गया। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

दो साल तक काम रुका रहा। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने तीन मई के अंक में प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की। साथ ही अधिशासी अभियंता ने भी इसका संज्ञान लिया। सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए। अब दो साल बाद ठेकेदार ने यहां पर काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों में बदहाल सड़क से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।
.....
सड़क को अपग्रेड किया गया था। इसके बाद अब काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed