फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Connections of 72 defaulters were cut, Rs 12 lakh was recovered

Pilibhit News: 72 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 12 लाख हुई वसूली

Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Connections of 72 defaulters were cut, Rs 12 lakh was recovered
पूरनपुर। बिजली निगम के बकाया वसूली अभियान के तीसरे दिन बकाया जमा न करने पर 72 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान में शुक्रवार को 12 लाख रुपये की वसूली हुई। अभियान को लेकर उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर के मोहल्ला चौक के व्यापारियों पर साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया बिल भुगतान को लेकर दो दिन पहले अभियान शुरू किया गया। अभियान में तीसरे दिन मोहल्ला चौक के अलावा अन्य मोहल्लों में भी जांच की गई। शुक्रवार को बकाया जमा न करने वाले 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 12 लाख रुपये की वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि नगर के अलावा गांवों में भी अभियान शुरू किया गया है। जो बकाया जमा न होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन




टीम लगाकर रात को कोतवाली की तारों को कराया सही

उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि कोतवाली की जर्जर केवलों को बदलवा दिया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब नौ बजे आठ कर्मचारी केबल सही कराने में लगाए गए। बताया कि अब कोतवाली में मीटर से ही आपूर्ति शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed