फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congressmen Rahul Gandhi Wished longevity

कांग्रेसियों ने की राहुल गांधी  की लंबी उम्र की कामना

Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जिले भर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मिठाई बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश की युवा पीढ़ी नया इतिहास रचेगी। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि राहुल गांधी संसद व संसद के बाहर सड़कों पर देश के किसान, गरीबों, मजदूरों व कमजोर वर्ग के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने हमेशा ही जनता की भलाई व देश की एकता के लिए कार्य किया। इस मौके पर महामंत्री अशोक सिंह, प्रदीप मिश्रा, आरएन सिंह, मनोज कुमार सागर, आलोक कोहली, राजकुमार शुक्ला, सुरेश कुमार, अशोक वाल्मीकी, लालाराम वर्मा, जुल्फिकार अहमद, जाकिर हुसैन, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। कांग्रेसी नेताओं ने अलग-अलग दो स्थानों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। मोहल्ला बमनपुरी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश जौहरी व संचालन अंशुमाली दीक्षित ने किया। जिला महासचिव राजिश खां, विजयपाल विक्की, अकरम कुरैशी, राजेश मिश्र, गुलाब सिंह, रविंद्र सिंह काका, रेहान रजा खां, शेखू, मजीद अंसारी आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला महासचिव राधेश्याम के आवास पर मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्ती में भी फल व मिठाई बांटी। राजेंद्र खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, मोहम्मद इजहार खां, सफीउल्ला साबरी, विजय प्रकाश गौतम, रामलाल, सुशील सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर प्रमोद कुमार, नीरज वैश्य, भोलानाथ, सलीम भाई, दिनेश वर्मा, रामपाल, राजेंद्र कुमार, रूपेश रस्तोगी, केपी सिंह, संजय रस्तोगी, सुमन लता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव मानपुर टेहरी में हुए कार्यक्रम में अरविंद जायसवाल, राविन, वैभव जायसवाल, रामबाबू, मुस्तकीम, राजकुमार आदि  मौजूद रहे।

बिलसंडा। नगर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। नगर अध्यक्ष अरशद शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में रामदास पाठक, अजय गुप्ता, जलालुद्दीन अंसारी, दीपक वर्मा, अंकित जायसवाल, बंटी शुक्ला, नसीम अंसारी, परवेज खां, बृजेश वर्मा, हरिओम दीक्षित, राम प्रकाश, रामफू ल गुप्ता, रहीसुद्दीन मंसूरी, मुजफ्फर खां और नईम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed