फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congressman protest against BJP government for farmers issue

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल..भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Congressman protest against BJP government for farmers issue
पीलीभीत। किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोला। कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इसके बाद स्थानीय सांसद वरुण गांधी के कार्यालय पहुंचकर उनके प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह टोनी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। यहां पर पहले सभा की गई। इसमें पार्टी जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार किसानों की आवाज बनकर सरकार से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं, मगर सरकार किसानों के हित में काम नहीं करना चाहती। जब तक किसानों की समस्याओं का धरातल पर पूरी तरह से समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस का सरकार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ दूरी पर स्थित सांसद कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए पहुुंचे और ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि को दिया। इसमें छुट्टा जानवरों पर शिकंजा कसने, लागत पर खाद, बीज, डीजल, बिजली और कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, फसलों का 15 दिन में भुगतान, पूर्ण कर्ज माफी, न्याय पंचायत स्तर पर फल-सब्जी के रख रखाव को गोदाम की व्यवस्था, किसान आयोग का गठन, फसल बीमा का बजट बढ़ाने, समस्त फसलों में बोनस की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता अनुज गंगवार, मेहंदी हसन, वासुदेव ठाकुर, वीरेंद्र रस्तोगी, सैय्यद तौकीर अहमद, जमाल हजरत खां समेत कई मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमा होने की खबर पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीओ धर्म सिंह मार्छाल दो थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कांग्रेसियों के जाने तक फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed