फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress workers who went to surround the BJP office clashed with the police and were detained.

Pilibhit News: भाजपा कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, हिरासत में लिया

Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress workers who went to surround the BJP office clashed with the police and were detained.
शहर कांग्रेस कार्यालय के निकट मार्ग पर कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। संवाद
पीलीभीत। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के खिलाफ जिले में भाजपा कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर सड़कों पर उतर आए। शहर कांग्रेस कार्यालय से कूच के दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के रोके जाने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और विभागीय वाहन से पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। यह प्रदर्शन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल आरोपपत्र पर न्यायालय के संज्ञान न लिए जाने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके बावजूद दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जोश के साथ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी सहित भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। नोकझोंक हुई, इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और भाजपा कार्यालय जाने की जिद करने लगे। इसके बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हिरासत में लेकर वाहन से पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां उन्हें बैठा दिया गया। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस लाइन में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को डराने का काम कर रही है और राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, पार्टी की नींव संघर्षों पर टिकी है और कांग्रेस देश व जनता के लिए संघर्ष करती रहेगी।

----



प्रदर्शन में ये रहे शामिल

कांग्रेस के विरोध कार्यक्रम के दौरान युसूफ मलिक, डॉ. नागेश चंद्र पाठक, जाहिद खान, गुरमीत सिंह, करनजीत सिंह, हेमंत मिश्रा एडवोकेट, संदीप गंगवार, राजेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस कार्यालय के निकट मार्ग पर कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। संवाद

शहर कांग्रेस कार्यालय के निकट मार्ग पर कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed