फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress two governments Will the performance against

कांग्रेसी दोनों सरकारों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 13 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Congress two governments Will the performance against
कांग्रेसियों की बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्देश पर 22 जुलाई को न्याय
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा।
शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में शनिवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी अनुज गंगवार व प्रहलाद पटेल ने संगठन की समीक्षा की। इस दौरान प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज किसान, नौजवान, महिलाआें समेत  लगभग सभी वर्ग सपा सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। सांप्रदायिकता का बढ़ावा दिया जा रहा है। मजबूरन संघर्ष का रास्ता चुनना होगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना होगा। अनुज गंगवार ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। संचालन वीरेंद्र रस्तोगी ने किया।
इस मौके पर अखलाक अंसारी, शकील नूरी, नईम, जमाल खां, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सैय्यद तौकीर अहमद, वसुंधरा सुरभि, रईस अंसारी, रफीउल्ला अंसारी, चंद्रशेखर शर्मा, मोहम्मद असलम, भगवान सिंह, चंद्रभान सत्संगी, अफरोज मंसूरी, ओमप्रकाश सिंह, आरिफ अंसारी, लालाराम, नत्थूलाल शर्मा, अरुण मिश्रा, फहीम जावेद, रेहाना परवीन, राजीव मोहन अग्रवाल, रफीक अंसारी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed