फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   congress leader aligations on BJP Government

‘यूपी में आमदनी बेहद कम है पर अपराधों में नंबर वन है’

Sat, 19 Dec 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
congress leader aligations on BJP Government
पूरनपुर में सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर/बिलसंडा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि झूठ के सिवा भाजपा सरकार के पास कुछ नहीं है। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जाता था, मगर असल भ्रष्टाचार अब है। पशुधन, सहकारिता, छात्रवृत्ति, जूता, मोजा तक में घोटाला है। कोयला घोटाला में तो कोयला मंत्री को ही जेल जाना पड़ा। आम आदमी की कोई चिंता नहीं, सरकार कुछ चुनिंदा रसूखदारों की आमदनी बढ़ाने पर ही ध्यान दे रही है। बोले, यूपी में आमदनी बेहद कम है, लेकिन अपराधों में यूपी नंबर वन है। एक दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभाएं कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने पहले ही तैयारी कर ली थी। नारेबाजी के बीच फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। फिर वह नगर के साबरी आहाता में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 40 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कह रहे हैं। उन लोगों को रोजगार देने का तर्क दिया जा रहा है जो बढ़ईगीरी, राजगीरी आदि पहले से ही कर रहे हैं। डिप्लोमा धारक बेरोजगार घूम रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा किया जा रहा है और लगातार घोटाले सुर्खियां बन रहे हैं।
विज्ञापन

अपराध की रोकथाम में प्रदेश सरकार एक दम फेल रही है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में 26 प्रतिशत बढ़ोतरी बताई। यह तक कह दिया कि यूपी अब अपराध में नंबर वन है। किसान, गरीब शोषित वर्ग पिसता जा रहा है। रेल, बीमा, पेट्रोलियम सभी को प्राइवेट हाथों में देने पर जोर है। कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान पूर्व विधायक अरशद खां, ब्रहमस्वरूप सागर, असलम मियां, जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, सुधीर तिवारी, अनवर खां, राधेश्याम सागर, कल्याण सिंह, अकरम कुरैशी, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बिलसंडा ब्लॉक के गांव गांव चरखौला में गए और जनसभा की। यहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फिर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा को कोरोना के बहाने लूट मचाने वाली पार्टी बताया। वहीं सपा और बसपा को अवसर वादी पार्टी करार दिया। यह दावा किया कि जनता के हक की लड़ाई में सड़कों पर सिर्फ कांग्रेस ही रही है। इस मौके पर नागेश पाठक, हरप्रीत सिंह , रामदास पाठक, नितिन पाठक, राजू मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed